हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – शाहपुर असेंबली सीट से कांग्रेस को मिली जीत

7
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - शाहपुर असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – शाहपुर असेंबली सीट से कांग्रेस को मिली जीत

हिमाचल विधानसभा चुनाव के शाहपुर असेंबली सीट से कांग्रेस के केवल पठानिया ने जीत हासिल की है। कांग्रेस और बीजेपी के घमासान के बीच आप प्रत्याशी ने एंट्री मारी है। असेंबली चुनाव में कांग्रेस से केवल पठानिया और बीजेपी से मौजूदा विधायक सरवीन चौधरी मैदान में हैं। वहीं आप के अभिषेक कुमार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

बता दें कि बीजेपी इस सीट पर लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। बीजेपी प्रत्याशी सरवीन चौधरी को अपनी जीत पर पूरा भरोसा है। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया राज्य स्तर के नेता हैं। उधर आप कैंडीडेट अभिषेक कुमार उलटफेर की फिराक में हैं।

वर्ष 2017 में शाहपुर असेंबली सीट में कुल 38.42 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की सरवीन चौधरी ने इंडिपेंडेंट कैंडिडेट मेजर (रिटा.) विजय सिंह मनकोटिया को 6,147 वोटों के मार्जिन से हराया था।

साल 2012 असेंबली चुनाव की बात करें तो बीजेपी की सरवीन चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय सिंह को 3,273 वोटों से परास्त किया था। सरवीर चौधरी को 25,487 मत मिले थे। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट विजय सिंह को 22,214 वोट मिले थे।

शाहपुर विधानसभा में उम्मीदवारों की ताकत पर नजर डालते हैं…

शाहपुर विधानसभा में उम्मीदवारों की ताकत

बीजेपी प्रत्याशी सरवीन चौधरी

जयराम सरकार में मंत्री

तीन बार से लगातार विधायक

क्षेत्रीय जनता में ख़ासी लोकप्रिय

 

कांग्रेस उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया

राज्य स्तर के नेता हैं केवल सिंह

कांग्रेसियों को साथ लेकर चलने में सक्षम

लोकल में तेजी से लोकप्रिय हो रहे पठानिया

 

आप कैंडिडेट अभिषेक कुमार

आप के कर्मठ और संघर्षशील नेता

क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर काफी सक्रिय

शाहपुर असेंबली सीट के वोटरों पर नज़र डालते हैं। यहां पर कुल 89,978 मतदाता हैं जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 46,177 है। वहीं महिला वोटरों की तादात 43,801 है।

शाहपुर असेंबली सीट के वोटरों पर नज़र

कुल वोटर – 89,978

पुरुष मतदाता – 46,177

महिला मतदाता – 43,801

जातिगत समीकरणों की बात करें तो राजपूत और ओबीसी वोट बैंक चुनावी नतीजों को निर्धारित करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। बीजेपी की सरवीन चौधरी इस वोट बैंक को साधने में काफी हद तक सफल रही हैं। वहीं, कांग्रेस की तरफ से पिछले कई चुनावों में राजपूत चेहरों पर दांव खेला जाता रहा है। वहीं अभिषेक कुमार की दस्तक से चुनाव रोचक हो गया है।

इस विधानसभा क्षेत्र में अनूसूचित जाति एवं जनजाति के करीब 28 फीसदी मतदाता हैं। जबकि ओबीसी बिरादरी के 25 फीसदी मतदाता हैं। राजपूत मतदाता 20 फीसदी हैं। वहीं, ब्राह्मण 12 फीसदी हैं।

Click