हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – श्री नैना देवीजी विधानसभा सीट से बीजेपी जीती

6
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - श्री नैना देवीजी विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – श्री नैना देवीजी विधानसभा सीट से बीजेपी जीती

हिमाचल असेंबली चुनाव में श्री रेणुकाजी सीट से बीजेपी के रणधीर शर्मा को जीत मिली। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले की श्री नैना देवीजीविधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक कांग्रेस के राम लाल ठाकुर समेत पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट से बीजेपी के रणधीर शर्मा, आम आदमी पार्टी के नरिंदर सिंह, सीपीआई के भाग सिंह और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के दीपक कुमार मैदान में हैं।

श्री नैना देवीजी की इस सीट पर पहले कोट कहलूर के नाम से चुनाव लड़े जाते थे और बाद में इस विधानसभा क्षेत्र का नाम श्री नैना देवीजी कर दिया गया। इस बार बीजेपी ने इस सीट से रणधीर शर्मा को एक बार फ‍िर से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपने सीट‍िंग व‍िधायक राम लाल ठाकुर पर ही दांव लगाया है। वहीं आम आदमी पार्टी ने नरिंदर सिंह को उतार कर जीत का भरोसा जताया है।

बता दें कि श्री नैनाजी असेंबली सीट हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में आती है, जहां से बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सांसद हैं।

 

साल 2017 में श्री नैना देवीजीअसेंबली सीट में कांग्रेस पार्टी के राम लाल ठाकुर ने बीजेपी कैंडीडेट रणधीर शर्मा को 1,042 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार राम लाल ठाकुर को 28,119 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 49.62 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी कैंडीडेट रणधीर शर्माको 27,077 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 47.66 प्रतिशत था।

साल 2012 में श्री नैना देवीजीविधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के रणधीर शर्मा ने कांग्रेसी कैंडीडेट राम लाल ठाकुर को 1385 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार रणधीर शर्मा को 24,598 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.57 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कैंडीडेट राम लाल ठाकुर को 23,213 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 45.84 प्रतिशत था।

गौर करें तो यहां पर राजपूत मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद अनुसूचित जाति के वोटर हैं। जो निर्णायक भूमिका अदा करते हैं।

 

अब एक नज़र श्री नैना देवीजीविधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

 

श्री नैना देवीजीविधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

 

बीजेपी कैंडीडेट रणधीर शर्मा

विधायक रह चुके हैं रणधीर शर्मा

पार्टी और संगठन में मज़बूत हैं रणधीर शर्मा

क्षेत्रीय जनता में ख़ासे पॉपुलर हैं रणधीर

 

कांग्रेस प्रत्याशी राम लाल ठाकुर

सिटिंग एमएलए हैं राम लाल ठाकुर

पूर्व मंत्री रहे हैं राम लाल ठाकुर

प्रदेश महासचिव, उपाध्यक्ष रहे राम लाल

 

 

आप उम्मीदवार नरिंदर सिंह

सामाजिक कार्यकर्ता हैं नरिंदर सिंह

कर्मठ और संघर्षशील नेता

 

अब बात करते हैं श्री नैना देवीजीविधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 75,176है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 38,818 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 36,358 है।

 

श्री नैना देवीजीविधानसभा सीट पर कुल मतदाता

 

कुल वोटर –75,176

पुरुष मतदाता –38,818

महिला मतदाता –36,358

 

बीजेपी कैंडीडेट रणधीर शर्मा

 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की श्री नैना देवी जी असेंबली क्षेत्र में श्री नैना देवी पीठ स्थित है। यह पीठ51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां सती के अंग पृथ्वी पर गिरे थे। इस पवित्र तीर्थ स्थान पर वर्ष भर तीर्थयात्रियों और भक्तों का मेला लगा रहता है, खासकर श्रावण अष्टमी के दौरान और चैत्र एवं अश्विन के नवरात्रों में। विशेष मेला चैत्र, श्रावण और अश्विन नवरात्रों के दौरान आयोजित किया जाता है।

 

श्री नैना देवी जी विधानसभा क्षेत्र में भी पेयजल की विकराल समस्या है। इसके अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा भी अच्छी नहीं है। जातिगत मुद्दों के साथ ही लोकल इश्यू भी चुनाव पर असर डालते हैं।

Click