१४५० कामगार झांसी से देवरिया रवाना

7

राकेश कुमार अग्रवाल

झांसी। आज झांसी से देवरिया के लिए एक श्रमिक एक्सप्रेस का संचालन किया गया जिसमें 1450 श्रमिकों को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

झांसी मंडल से अब तक 60 श्रमिक स्पेशल चलाई जा चुकी हैं। देवरिया जाने वाली गाड़ी गोंडा, बस्ती एवं गोरखपुर भी रूकेगी । इन स्टेशनों पर श्रमिक उतर सकेंगे। श्रमिक यात्रियों के मध्य सामाजिक दूरी के नियम का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को चेहरे पर फेस कवर या मास्क अनिवार्य किया गया है, जिससे कोविड-19 के संक्रमण की संभावना को फैलने से रोका जा सके।

मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों जैसे – झांसी, ग्वालियर, उरई, बांदा स्टेशन पर श्रमिकों के खानपान, स्नैक्स तथा पानी की उचित व्यवस्था की जा रही है। रेलवे के साथ-साथ आईआरसीटीसी भी खानपान देने हेतु अपना योगदान दे रहा है। झांसी स्टेशन पर आज पास होने वाली गाड़ियों में 5252 खानों की आपूर्ति दो पानी की बोतल के साथ की गई.

Click