बसों की परमिशन मिलने के बाद प्रियंका गांधी ने CM योगी का आभार जताया !!

लखनऊ- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के विशेष आग्रह को स्वीकार करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस के द्वारा मजदूरों के लिए एक हजार बसों की व्यवस्था जो की गई थी उसकी परमिशन दे दी है। गृह सचिव की तरफ से ड्राइवरों और बसों की जानकारी मांगी गई है।

भाजपा की योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा उठाए गए इस फौरी कदम की सराहना कांग्रेश महासचिव प्रियंका गांधी ने की है और कहा हैमुश्किल इस घड़ी में हम लोग मिलकर काम करेंगे तभी उन मजदूरों का भला होगा जो रास्तों में फंसे हुए हैं जल्द से जल्द उन्हें उनके घर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है।

बसों के संचालन में आने वाले संपूर्ण खर्च का वाहन कांग्रेस पार्टी करेगी

यहां पर आपको यह जानना बेहद जरूरी है प्रियंका गांधी ने सरकार से कहा था उनकी 1000‌ बस राजस्थान बॉर्डर पर खड़ी हैं और वह इंतजार कर रही हैं। और यह सारी बातें कांग्रेस के खर्च पर उत्तर प्रदेश में संचालित की जाएंगी जिसमें ड्राइवर से लेकर जरूरी संसाधन कांग्रेस पार्टी चुकता करेगी।

Click