बेजुबान जानवरों की कहानी आंखों में आंसू भर दे…

23

संकट के समय इंसान अपने पालतू जानवरों को साथ ले जा रहे है

कोरोना लॉकडाउन में मज़दूरों, स्टूडेंट्स को राजस्थान के उदयपुर से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर ट्रेन से भेजा जा रहा था। एक लड़का अपने पालतू तोते को बिना पिंजरे के कंधे पर बैठाए स्टेशन के बाहर खड़ा था। कुछ देर में पुलिसवाले आए और लड़के से पूछताछ करने लगे। तोते के बारे में पूछते हुए पुलिसवाले कुछ गुस्सा हुए। फिर जैसे ही पुलिसवाले हल्के से आगे बढ़े, सहमे से तोते ने आंखें बंद कर लीं। फिर तोता लड़के की गर्दन के पीछे छिप गया। जैसे ही तोते को इस डर का अहसास हुआ पुलिसवाले आगे नहीं बढ़े. तोता और लड़का एक-दूजे के साथ आगे बढ़ गए।

दुर्गेश सिंह रिपोर्ट

Click