सपा के तेज नारायण पांडेय का आरोप

8

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या -उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पूर्व राज्यमंत्री व सपा नेता तेज नारायण पांडेय ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, डकैत, लूट की बाढ़ सी आ गयी है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश पूरी तरह से हत्या प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा कोई ऐसा दिन नहीं जब कई जनपदों में लोग मारे न जा रहे हों। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है।चारों तरह अराजकता का माहौल है। जिससे लगता है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था को संभाल पाने में अक्षम है। उन्होंने मांग की है कि यदि मुख्यमंत्री योगी प्रदेश की कानून व्यवस्था की संभाल पाने में अक्षम है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहीं दूसरी ओर उन्होंने सहादतगंज से नयाघाट तक फोरलेन के निर्माण के प्रस्ताव का भी विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव से जनपद के स्थानीय व्यापारी व निवासी विस्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी स्थानीय निवासियों व व्यापारियों के साथ है, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को बनाना हो तो सड़क को चौड़ी कर, अतिक्रमण हटायें।

Click