राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले की 15वीं बरसी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

12

रिपोर्ट – बिस्मिल्ला ख़ान

अयोध्या – अयोध्या में आज गुरु पूर्णिमा और राम जन्मभूमि पर आतंकी हमले की 15 वी बरसी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 5 जुलाई 2005 को राम जन्मभूमि परिसर पर फिदायीन हमला किया गया था। जिसमें सभी पांचो आतंकी सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में मारे गए थे। तब से अयोध्या हाई अलर्ट पर रही है। फिदायीन हमले की बरसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अयोध्या की सुरक्षा खड़ी कर रखी है। साथ ही आज गुरु पूर्णिमा है ऐसे में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी तरीके के आयोजन में भीड़ को प्रतिबंधित किया गया है। अयोध्या के प्रवेश मार्गों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। अयोध्या में स्थानीय लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। प्रवेश मार्गों पर सुरक्षा बल आईडी चेक करके अयोध्या में लोगों को प्रवेश दे रहे हैं। जिला प्रशासन ने आज के दिन बाहरी लोगों के प्रवेश को निषेध कर रखा है। जिला प्रशासन का कहना है की कोरोना संक्रमण को देखते हुए किसी भी तरीके के धार्मिक आयोजन को रोका गया है। जिससे भीड़ नहीं हो और संक्रमण से बचा जा सके। वही सरयू स्नान पर भी रोक लगाई गई है। आज के दिन गुरु पूर्णिमा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचते रहे हैं लेकिन इस बार अयोध्या के मठ मंदिर और सरयू घाट सूने हैं। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने अयोध्या की सिक्योरिटी का जायजा भी लिया है। एसपी सिटी विजय पाल सिंह का कहना है की अयोध्या में आज गुरु पूर्णिमा और राम जन्म भूमि पर आतंकी हमले की 15 वी बरसी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

Click