कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है

9

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस

पहली बार मंदाकिनी गंगा स्थल पहुंचकर डीएम ने की आरती

– महिला शक्ति ने आरती करने के साथ ही देखा बांदा से आई बालिकाओं का शौर्य प्रदर्शन नृत्य दीवारी

– पाई डंडा , लेजम और सुंदर मानव पिरामिड बनाकर मोहा मन

चित्रकूट । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सुबह का प्रारंभ सीतापुर के रैन बसेरा स्थित भजन संध्या स्थल पर हुआ तो शाम मंदाकिनी नदी के रामघाट पर। सुबह के सत्र में महिलाओं को मंच से नीचे रखा गया तो शाम के सत्र में महिलाओं का बोलबाला रहा। सुबह के सत्र में मंच पर महिला होने के कारण केवल समाजकल्याण अधिकारी को मंच पर जगह मिल सकी। शाम के सत्र का आगाज भाजपा की पूर्व उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा की जिला मंत्री राजेश्वरी द्विवेदी व जगद्गुरू रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय में संस्कृत विभागाध्यक्ष डाॅ प्रमिला मिश्रा के लगभग दो दर्जन महिलाओं के समूह ने न केवल मंदाकिनी गंगा जी की आरती पूजा की बल्कि बांदा के बडोखर बुर्जुग गांव से रमेश पाल व लल्लू पहलवान के नेतृत्व में आई 20 बालिकाओं के समूह का दीवारी नृत्य के नयनाभिराम प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय प्रयागराज मुनीश्वर नाथ भंडारी, जिला जज चित्रकूट रविंद्र नाथ दुबे, जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने भी आरती की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, उप जिलाधिकारी मानिकपुर संगम लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी डॉ रमेश कुमार पाठक, पर्यटन अधिकारी शक्ति सिंह, सहित संबंधित अधिकारी तथा भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अश्वनी कुमार अवस्थी,उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

महिला दिवस पर बनाई विशेष रंगोली के साथ प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाएं।

रंगोली बनाकर शिक्षिकाओं ने मन मोहा
बेसिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका प्रतिभा पटेल, दीपिका अग्रवाल,ऐसीता उत्तम, मीनल उत्तम, प्रतिमा.त्रिपाठी, सोनल बाजपेयी, सीमा शुक्ला, एवं अन्य शिक्षिकाओं के द्वारा रंगोली बनाई गयी। इस कार्य में शैलेन्द्र सिंह, लवलेश सिंह शंकुल शिक्षक खोही का सहयोग रहा।

पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय

सरकारी कार्यक्रम में मंच पर महिलाओं की उपस्थिति निःसंदेह गलत

भाजपा की पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने कहा कि रैन बसेरा में नारी शक्ति के कार्यक्रम में अगर मंच पर केवल एक महिला की उपस्थिति रही है तो यह गलत है। मुझे पूरे कार्यक्रम की जानकारी नही है, लेकिन इसका पूरा पता कर संबंधित अधिकारी से बात करने के साथ ही उपर शिकायत की जाएगी।

Click