राशन आपूर्ति व्यवस्था को उत्तम बनाने के लिए आराजी लाइन के आपूर्ति निरीक्षक की सराहना

154

वाराणसी: रोहनियां (12/07/2021) राजातालाब
सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आराजी लाइन के आपूर्ति निरीक्षक श्याम मोहन सिंह की प्रशंसा भारत सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के सचिव सुभाष पांडेय ने की। श्री पांडेय मॉडल ब्लॉक सेवापुरी विकासखंड में आपूर्ति व्यवस्था को देखने के लिए आए हुए थे। व्यवस्था की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि यहां पर आदर्श व्यवस्था है। अगर इस तरह वितरण के तरीके को अपनाया जाए तो वह पूरे देश के लिए आदर्श होगा। मौके पर उपस्थित अन्य विभागीय अधिकारियों से उन्होंने इस तरह की व्यवस्था अन्य विकास खंडों में भी किये जाने का निर्देश दिया। मालूम हो कि श्याम मोहन सिंह को सेवापुरी में भी आपूर्ति निरीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है।वह आराजी लाइन और सेवापुरी दोनों ब्लॉकों के कार्य को निष्पादित करते हैं।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Click