पूर्वजन्म के पुण्यों से आ पहुंचा गोदावरी – भैयाजी जोशी

14
गुप्त गोदावरी में दर्शन को जाते संघ के भैया जी जोशी व अन्य

– संघ के सरकार्यवाह (पूर्व) भैयाजी जोशी ने गुप्त गोदावरी के किये दर्शन

संदीप रिछारिया

धर्मक्षेत्र। मंगलवार की सुबह संघ के पदाधिकारी भैयाजी जोशी ने गुप्त गोदावरी पहुंच कर गुफाओं के अंदर से उद्गम होती गुप्त गोदावरी, भगवान श्रीराम और माता सीता के दर्शन किये। गुफाओं को देख उन्होंने कहा कि हमारा पूर्व जन्म का पुण्य है की इस पावन स्थल पर आने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि त्रयंबकेश्वर से निकलकर मॉं गोदावरी भगवान राम के दर्शन करने इस पवित्र स्थान पर आईं है। चित्रकूट पहुंच कर आज यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यहां पहुंचने पर मां गोदावरी के साथ भगवान राम और सीता जी की सानिध्य की अनुभूति होती है। उन्होंने गुप्त गोदावरी की व्यवस्था की तारीफ करते हुए प्रभारी और कर्मचारियों की सराहना की। भैयाजी जोशी ने कहा कि यहां की व्यवस्था मंगल और अच्छी बनी रहे। यहां कार्य में लगे बंधु भाग्यवान और सम्मान के धनी है। उनके साथ संघ के अन्य पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता साथ रहे।

Click