भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी की महापंचायत में विधानसभा चुनाव 2022 की जीत पर बनी रणनीति

7

अयोध्या:-
अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धर्म नगरी अयोध्या के बंसीधर धर्मशाला में भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी की पंचायत बंशीधर धर्मशाला नया घाट अयोध्या में आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लाल सिंह व संचालन प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोष आनंद त्रिपाठी ने की जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा पारसनाथ वर्मा ने पंचायत में भाग लिया मुख्य रूप से राष्ट्रीय प्रमुख सचिव अरविंद सिंह भी मौजूद रहे पंचायत में भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी की आगामी आने वाले विधानसभाओं के चुनाव व पार्टी की रणनीति पर विचार किया गया मुख्य अतिथि दादा पारसनाथ वर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय किसान यूनियन समाज पार्टी सभी 80 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है जो आने वाले विधानसभाओं में भारतीय किसान यूनियन के प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत कर अपने अपने क्षेत्रों में जनता के अधूरे कार्यो को कराने में सहायक सिद्ध होंगे प्रदेश संगठन मंत्री आशुतोषानंद त्रिपाठी ने अपने संबोधन में बताया कि किसान वह है जो भारतीय जनता अन्य को ग्रहण करते हैं वही किसान होते किसानों की कोई जाति नहीं होती और संत व्यक्ति के स्वास वह आशीर्वाद की भूमिका निभाते पंचायत के अंत में सभी जिले से आए हुए पदाधिकारियों ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव अशोक सिंह प्रदेश सचिव केशव राम चौधरी ने संबोधित किया तथा जिले से पदाधिकारियों में महेंद्र कुमार वर्मा जिला सचिव बलरामपुर देव पांडे जिला बलरामपुर जिला अध्यक्ष दीपक वर्मा गोंडा कोषाध्यक्ष दिलीप यादव राकेश यादव तहसील अध्यक्ष सहजनवा राममूर्ति सिंह गोरखपुर विनोद सिंह फौजी जिला अध्यक्ष गोरखपुर राम किशन सिंह गोरखपुर जिला अध्यक्ष रामाशंकर यादव प्रधान जिला अध्यक्ष अयोध्या महानगर अध्यक्ष विजेंद्र श्रीवास्तव ओंकार नाथ पांडे कामेश्वर तिवारी अयोध्या से पंचायत में आदि प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे !

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

Click