रेलवे अंडरब्रिज के ब्रेकर में फंसी बारात की बस

8


रात में बरातियों को भेजना पड़ा छोटे वाहनों से
———— ————– —————–
8 घंटे से अधिक समय तक बंद रहा आवागमन
————– ————– —————
बेलाताल ( महोबा )
बेलाताल – कुलपहाड के मध्य बने रेलवे अंडरब्रिज से भारी वाहनों को गुजरने से रोकने के लिए बनाए गए ब्रेकर को तोडती हुई बारात की बस ने आवागमन अवरुद्ध कर दिया। मध्यान्ह रात में घटी इस घटना से आठ घंटे से अधिक समय तक आवागमन ठप रहा। जबकि बरातियों को दूसरे वाहनों से रवाना किया गया।
बेलाताल – कुलपहाड के मध्य बने अंडर ग्राउंड रेलवे पुल से भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए रेलवे ने अंडरब्रिज के दोनों ओर रेल पटरियों की मदद से मजबूत ब्रेकर लगा रखे हैं। रविवार को रात में मध्य प्रदेश के नौगांव से एक बारात की बस महोबा जा रही थी। बेलाताल – कुलपहाड मार्ग पर बने अंडरब्रिज के पहले लगे ब्रेकर को बारात की बस तोडती हुई इस अंदाज में फंस गई कि दोनों ओर से आवागमन ठप हो गया। गनीमत यह रही कि किसी बाराती को गंभीर चोट नहीं आई। फोन पर सूचना देने के बाद रात में ही छोटी गाडियों का प्रबंध किया गया। जिससे बारात महोबा रवाना हो सकी। बस द्वारा अंडरब्रिज अवरुद्ध हो जाने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया। सुबह सात बजे एक जेसीबी मशीन की मदद से बस को अंडर ब्रिज से हटाया गया तब लगभग 8 घंटे बाद आवागमन सुचारू हो सका।
एक महीने में तीसरी बार ऐसा हुआ है जब रेलवे अंडरब्रिज में अलग अलग कारणों से यूपी – एमपी का आवागमन ठप हुआ है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार

Click