राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जिले में पदाधिकारियों का किया विस्तार

238

लखनऊ- श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की विचार गोष्ठी हुई जिसमें सर्व सहमति से प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह रघुवंशी द्वारा प्रदेश सदस्यता प्रभारी उत्तर प्रदेश बृजेन्द्र प्रताप सिंह तोमर की मौजूदगी मे समाजसेवी धर्मेंद्र सिंह राजपूत रणगांव लालगंज को उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष, सत्येन्द्र प्रताप सिंह (मोनू भदौरिया ) को जिलाध्यक्ष रायबरेली मुख्य प्रकोष्ठ, योगेश सिंह उर्फ़ पिंकू को जिलाध्यक्ष रायबरेली युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया!
प्रदेश उपाध्यक्ष समाजसेवी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष सत्येंद्र प्रताप सिंह, युवा जिलाध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह उर्फ़ पिंकू सिंह ने राष्ट्रीय नेत्रत्व व प्रदेश अध्यक्ष राकेश रघुवंशी सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया ।
जनपद रायबरेली सहित प्रदेश मे मजबूत संगठन का निर्माण करने के लिए भरोसा दिया ।
रायबरेली जनपद मे जानकारी प्राप्त होने पर क्षेत्र मे ख़ुशी का माहौल छा गया ।
हरचंदपुर मे संजय सिंह सेंगर के निर्देशन मे शिवमूरत सिंह सुनील सिंह, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह दीपू, जगतपुर मे अखिलेश सिंह छोटू जयदीप सिंह, आर पी सिंह, सौरव सिंह, दीपू सिंह, गंगागंज मे सचिन तिवारी, प्रदीप तिवारी, अमित पाण्डेय, अर्जुन सिँह, लालगंज मे रमेश सिंह किसान नेता, राहुल भदौरिया, झब्लू सिंह विपुल सिंह प्रधान सहवल, शैलू सिंह, गुड्डू सिँह, मुन्ना सिंह ने आपस मे मिठाईया बाटकर हर्ष व्यक्त किया ।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

Click