हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – दरंग विधानसभा सीट से भाजपा के पूरन चंद जीते

7
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - दरंग विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – दरंग विधानसभा सीट से भाजपा के पूरन चंद जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार पूरे शबाब पर है। इसी कड़ी में मंडी जिले की दरंग विधानसभा सीट पर बीजेपी कांग्रेस और बसपा में त्रिकोणीय मुकाबला है। बीजेपी ने इस सीट से मौजूदा विधायक जवाहर ठाकुर का टिकट काटकर पूरन चंद को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने 8 बार के विधायक रहे कौल सिंह ठाकुर को नवीं बार किला फतह करने के लिए चुनावी बिसात पर उतारा है। उधर बहुजन समाज पार्टी ने रमेश कुमार को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को दिलचस्प बना दिया है।

दरंग में चुनावी चर्चा के बीच बात करते हैं कांग्रेसी उम्मीदवार कौल सिंह ठाकुर का … 76 साल के कौल सिंह 1977 से 2022 तक 8 बार विधायक बन चुके हैं। और नवीं बार चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच पूरी ताक़त से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हालांकि 2017 के चुनाव में वो अपने ही गढ़ दरंग में चुनाव हार गए थे। कांग्रेसी उम्मीदवार कौल सिंह के सामने बीजेपी और बीएसपी कैंडीडेट पूरे जोरशोर से जुटे हैं।

दरंग विधानसभा सीट पर कौल सिंह का सामना बीजेपी के पूरन चंद से होगा, जिन्हें मौजूदा विधायक जवाहर सिंह ठाकुर के स्थान पर मैदान में उतारा गया है।

दरंग विधानसभा सीट से साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी के जवाहर ठाकुर ने कांग्रेसी कैंडीडेट कौल सिंह को 6541 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में जवाहर सिंह को 31,392 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 48.07 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडीडेट को 24,851 वोट मिले थे। जो कुल मतों का 38.05 प्रतिशत था।

वर्ष 2012 में दरंग असेंबली सीट से कांग्रेस कैंडीडेट ने बीजेपी प्रत्याशी को 2,232 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 28,325 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 49.62 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कैंडीडेट को 26,093 वोट मिले थे। जो कुल मतों का 45.71 प्रतिशत था।

अब एक नज़र दरंग विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

(GFX IN)
दरंग विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडिडेट पूरन चंद

पिछला चुनाव निर्दलीय लड़ा था
जनता में ख़ासे लोकप्रिय हैं पूरन
कभी कौल सिंह के ख़ास रहे

कांग्रेस प्रत्याशी कौल सिंह

कई विभागों के मंत्री रहे
8 बार विधायक रहे चुके
हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष रहे
असेंबली स्पीकर रह चुके

बीएसपी उम्मीदवार रमेश कुमार
सोशल वर्कर हैं रमेश कुमार
स्थानीय मुद्दों पर संघर्षशील
(GFX OUT)

अब बात करते हैं दरंग विधानसभा सीट के वोटरों की … यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 91,525 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 46,818 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 44,707 है।

दरंग विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 91,525
पुरुष मतदाता – 46,818
महिला मतदाता – 44,707

दरंग विधानसभा सीट की समस्याओं की बात करें तो प्रदेश की मूलभूत समस्याएं पानी, सड़क और स्वास्थ्य की समस्याएं बरकरार हैं। वहीं इस क्षेत्र में नमक खदानों से नमक उत्पादन का काम शुरू नहीं हो पाया है, जिसको लेकर लोगों में सरकार से नाराजगी है।

Click