हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोहित ठाकुर विजयी

63
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से कांग्रेस के रोहित ठाकुर विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में शिमला जिले की जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर समेत छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के सामने बीजेपी के चेतन सिंह बरागटा और आप के श्रीकांत चौहान के बीच कड़ी टक्कर है।

साल 2021 में जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने आजाद उम्मीदवार चेतन सिंह बरागटा को 6,293 मतों से हराया था। कांग्रेस के रोहित ठाकुर को 29,955 वोट मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 52.92 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे इंडिपेंडेंट कैंडीडेट चेतन सिंह बरागटा को 23,662 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 41.80 प्रतिशत था।

वर्ष 2017 में जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के नरेंद्र बरागटा ने कांग्रेस कैंडीडेट रोहित ठाकुर को 1,062 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार नरेंद्र बरागटा को 27,466 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 50.37 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट रोहित ठाकुर को 26,404 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 48.42 प्रतिशत था।

साल 2012 में जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर कांग्रेसी उम्मीदवार रोहित ठाकुर ने बीजेपी कैंडीडेट नरेंद्र बरागटा को 9,095 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार रोहित ठाकुर को 29,219 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 57.55 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे भाजपा कैंडीडेट नरेंद्र बरागटा को 20,124 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 39.64 प्रतिशत था।

अब एक नज़र जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट चेतन सिंह बरागटा

चेतन सिंह बरागटा पूर्व एमएलए नरेंद्र के बेटे
क्षेत्रीय जनता में पॉपुलर हैं चेतन सिंह
बीजेपी आईटी सेल से जुड़े हैं चेतन बरागटा
बीजेपी संगठन में है अच्छी पकड़

कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर

सिटिंग एमएलए हैं रोहित ठाकुर
2012 में भी रोहित ठाकुर रह चुके हैं एमएलए
रोहित के पास युवाओं की भीड़ और जोश

आप उम्मीदवार श्रीकांत चौहान

सोशल वर्कर हैं श्रीकांत चौहान
सोशल मुद्दों पर आक्रामक हैं श्रीकांत

अब बात करते हैं जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 73,362 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 36,468 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 36,894 है।

जुब्बल कोटखाई विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 73,362
पुरुष मतदाता – 36,468
महिला मतदाता – 36,894

अब बात जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के चुनावी मुद्दों की। राज्य की अन्य विधानसभा सीटों के साथ ही यहां भी पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य की समस्या है। हालांकि ये मुद्दे चुनावी माहौल को गरम नहीं कर पा रहे हैं।

Click