उपलब्धियों से भरा रहा बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे का कार्यकाल – शक्ति प्रताप सिंह

40

भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे का पार्टी नेताओं ने किया अभिनंद

चित्रकूट। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे का उपलब्धियों भरा तीन वर्ष का निर्विवाद और बेदाग कार्यकाल पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर स्वागत और अभिनंदन किया।

इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवम श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री खरे का तीन वर्ष का कार्यकाल बेमिसाल उपलब्धियों भरा रहा है। पूरे कार्यकाल में पार्टी ने नित नई उपलब्धियों को अर्जित किया है।

मंगलवार को बांदा -चित्रकूट सांसद आर के सिंह पटेल के बलदाऊ गंज स्थित आवास पर आयोजित समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे का तीन वर्ष का ऐतिहासिक कार्यकाल पूरा होने पर सांसद प्रतिनिधि शक्ति प्रताप सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील सिंह पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार त्रिपाठी एवम शिवाकांत पांडेय आदि ने फूल मालाओं से लाद कर स्वागत एवम अभिनंदन किया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जो प्यार और सम्मान दिया है, वे सदैव इसके लिए ऋणी रहेंगे। वे हर समय कार्यकर्ताओं के लिए तैयार हैं। कार्यकर्ता ही उनकी असली ताकत है।कार्यकर्ता जितना मजबूती के साथ जिसके साथ रहेंगे, वह भी उतना ही मजबूत रहेगा।

उनका प्रयास रहा है कि प्रत्येक कार्यकर्ता को सम्मान मिले और उनकी हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान हो।उन्होंने कहा कि पार्टी की सेवा के लिए उनका पूरा जीवन समर्पित हैं।पार्टी नेतृत्व आगे भी जो दायित्व देगी उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे।

रिपोर्ट-पुष्पराज कश्यप

Click