राजेंद्र मिश्रा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया माशि संघ का लखनऊ मंडल अध्यक्ष

31

लालगंज, रायबरेली। माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी का त्रिवार्षिक निर्वाचन रविवार को एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स इंटर कालेज में संपन्न हुआ!

कार्यक्रम मुख्य चुनाव अधिकारी यूटेक के अध्यक्ष प्रदीप सिंह “सरल” एवम् सह चुनाव अधिकारी एस.पी. सिंह ने संपन्न कराया!जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आलोक चौहान द्वारा सर्वसम्मति से राजेंद्र मिश्रा को यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ का लखनऊ मंड़ल अध्यक्ष मनोनीत किया गया!

वहीं श्री मिश्र को माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ का लखनऊ मंड़ल अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर पूर्व विधायक अशोक सिंह,पूर्व ब्लॉक प्रमुख जय प्रकाश सिंह,अधिवक्ता शैलेश त्रिवेदी,शिवपूजन सिंह,प्रधानाचार्य संजय सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश सिंह,जिला अध्यक्ष मा. शि. संघ राकेश मिश्रा आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी!

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click