अनुसूचित जाति के लिए बेहतर काम कर रही सरकार : लाल सिंह आर्य

30
  • प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि
  • चित्रकूट जिला पंचायत सभागार में अनुसूचित जाति की समीक्षा बैठक

चित्रकूट (रिपोर्ट्स टुडे)। मुख्यालय के जिला पंचायत सभागार में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा की बैठक हुई। जिसमे क्षेत्र व जिला के पदाधिकारियो के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या का संबोधन अनुसूचित जाति की बस्ती संपर्क अभियान के तहत सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत मार्गदर्शन दिया।

इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा की देश में अनुसूचित जाति के छात्रावासों में छात्र छात्राओं को पढ़ाई लिखाई से लेकर अन्य सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए सरकारे विशेष रुप से योजनाओं का लाभ दे रही है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया ने भी संबोधित किया। बैठक में महामंत्री प्रदेश रामलखन रावत, क्षेत्रीय अध्यक्ष राहुल बच्चन सोनकर, जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, जिलामंत्री प्रेमलाल बाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र कोटार्य, सुरेश अनुरागी आदि मौजूद रहे।

जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राकेश कोल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रधानमंत्री की मां हीराबेन के निधन पर दो मिनट का मौन रख श्रद्वांजलि दी गई।

    • पुष्पराज कश्यप
Click