काँग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा भरपूर समर्थन

56

रायबरेली। राहुल गांधी द्वारा शुरू की गयी भारत जोड़ो यात्रा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है तो वहीं कांग्रेस के नेता भी यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। तो वहीं रायबरेली से कांग्रेस जिला महामंत्री की अगुवाई में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने यात्रा में सामिल होकर यात्रा का समर्थन किया।

बताते चलें कि जिला महामंत्री अजीत सिंह की अगुवाई में नौशाद खतीब, राकेश सिंह राना, अभय सिंह, गुलाटी सिंह आदि दर्जनों कांग्रेस के पदाधिकारियों ने शनिवार को भारत जोड़ों यात्रा में सामिल होकर राहुल गांधी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर पूरे देश को एक होने का सन्देश दिया।

जिला महामंत्री अजीत सिंह ने बताया कि राहुल गांधी द्वारा चलायी जा रही भारत जोड़ो यात्रा देश में परिवर्तन की सूचक है, भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी और जल्द ही देश की जनता कांग्रेस के समर्थन में उतर कर कांग्रेस को देश की बागडोर सौंपेगी।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click