भाजयुमो ने कराई युवा दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता

10

अयोध्या। स्वामी विवेकानंद जी के जयंती, युवा दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा द्वारा दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बृजेश, सुभाष, सुरेश कुमार क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, भाजयुमों प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम् अग्रहरि एवं भाजयुमों जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने झंडी दिखा कर किया. सांसद लल्लू सिंह ने कहा की खेल से युवावों का मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक विकास होता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विजयी प्रतिभागियों को शील्ड, प्रमाणपत्र एवं ईनाम देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष पवन चौरसिया, आशीष शर्मा, भरत जी श्रीवास्तव, अमरबहादुर सिंह “उत्तम”, राघवेंद्र सिंह, जिला महामन्त्री आशीष तिवारी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा अजय तिवारी, देवेंद्र सिंह युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रणविजय सिंह, हरिओम पांडेय, संदीप शुक्ला,अनुपम मिश्रा, मो आजम आदि लोग उपस्थित रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
Click