भारत माता की पूजा-अर्चना की गई

47

रायबरेली। पूर्व ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में क्षेत्र के मऊ बाजार स्थित ऊंचेश्वर मंदिर प्रांगण में समरसता भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन के दौरान सर्व प्रथम भारत माता की पूजा अर्चना की गई और इसी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सर संघ कार्यवाहक संजय कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजनों से जहा समाज को जागृत करने एवम एकजुट करने की कड़ी में इनका विशेष महत्व होता हैं। देश के उत्थान और पतन दोनों की जिम्मेदारी हिन्दू समाज की है। वर्तमान में हमें जातियों में न बंट कर भारतीय होने पर विश्वास क़ायम रखना है।

इसी कड़ी में अपने सम्बोधित में जिला परिवार प्रबोधन प्रमुख रमेश अवस्थी ने कहा कि संस्कृति बचेगी तो समाज और देश दोनो उन्नति करेगे। हमें अपने माता पिता परिवार समाज के साथ साथ संस्कारों को भी लेकर चलना होगा तभी हम आगे बढ़ पाएंगे। इस दौरान वरिष्ठ जनों,सेवानिवृत्त शिक्षको , सैनिको, ग्राम प्रधानो, जनप्रतिनिधियों व महिलाओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया भी किया गया।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम देव पाल, महामंत्री शरद सिंह, ब्लाक प्रमुख शिवगढ़ कुंवर हनुमंत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा जिलाअध्यक्ष सुधा अवस्थी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से डी बी सिह दीप माला, अतुल सिंह, जगदीश नारायण पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा,डा जी बी सिंह, अवधेश मिश्रा, जगमोहन देवेंद्र बाबू जी, राम सनेही मौर्य, रमेश अवस्थी, सुरेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह, ऋषि सिंह, श्रवण कुमार, हरी सिंह, सत्यम सिंह, ऋषि सिंह, अतुल सिंह, अशोक सिंह, रविराज सिंह, सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click