जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे पर मुकदमा दर्ज, डाक्टर की तहरीर पर दर्ज हुआ केस

30
vlcsnap-2019-07-18-13h50m37s507
जिला अस्पताल की फोटो
कौशाम्बी| मंझनपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे समेत अज्ञात लोगो के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही संयुक्त जिला अस्पताल की महिला डाक्टर रेखा सिंह की तहरीर पर की है। जिसमे उन्होंने डाक्टर व् महिला स्टाफ से बदसुलूकी व् अभद्रता का आरोप लगाया है। मुकद्दमा दर्ज होने की कार्यवाही के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। 
 
मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 11 बजे महेवाघाट थाना क्षेत्र के डूडी रानीपुर गांव के शिव सागर ने अपनी प्रसव पीड़िता पत्नी ऋचा देवी को जिला अस्पताल के महिला वार्ड में भर्ती कराया। जहाँ शिव सागर की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया। शिव सागर का आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद अस्पताल की स्टाफ नर्स ने बच्चे को गंभीर बता कर एनआईसीयू में भर्ती किया और उनसे सुविधा शुल्क देने की मांग की। जिस पर उन्होंने भाजपा नेत्री व् जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी से शिकायत की। जिस पर उन्होंने अपने बेटे जेपी सिंह को अस्पताल भेजा। 
 
अस्पताल पहुंचे जिप अध्यक्ष के बेटे जेपी सिंह ने महिला वार्ड में व्याप्त भ्रस्टाचार की शिकायत डीएम मनीष वर्मा से फोन पर की। जिस पर उन्होंने कार्यवाही का आश्वासन देकर मामले को शांत करा दिया। 
 
देर शाम जिला अस्पताल में महिला डाक्टर रेखा सिंह ने मंझनपुर पुलिस को तहरीर देते हुए जिप अध्यक्ष के बेटे जेपी सिंह व् अन्य के खिलाफ अभद्रता बदसुलूकी व् सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया। मंझनपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। 
 
एडिशनल एसपी अशोक कुमार ने बताया कि महिला डाक्टर रेखा सिंह की तहरीर के अनुसार आरोपितों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जाँच शुरू कर दी गई है। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा अभद्रता व् बदसुलूकी जैसे आरोप लगाए है।  
Click