सुहागरात में ही पत्नी ने पति का नोंचा गुप्तांग

48

लालगंज (रायबरेली) , कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उसकी नई नवेली पत्नी किसी बात को लेकर सुहागरात में ही उसका गुप्तांग नोच लिया। जिससे वह कराह उठा। सुबह उठकर उसने अपनी आपबीती घर वालों को बताई। घरवाले उसकी पीड़ा सुनकर हतप्रभ रह गए। आज भी वह यह मंजर याद करके सिहर जाता है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी शादी के एक वर्ष बीत गए हैं। उसकी पत्नी दस माह से अपने मायके में रह रही है। शादी के बाद जब से वह घर आई उसने खाना बनाने से मना कर दिया। समझाने बुझाने पर वह फांसी लगाकर जान दे देने की बात करने लगी। आठ रोज पहले वह अपने मायके चली गई। अब वापस आने से मना कर रही है। पीड़ित युवक ने बताया कि महिला से वह बेहद परेशान है। युवक ने दुखी मन से बताया कि सुहागरात में उसकी पत्नी ने उसके साथ बुरा बर्ताव किया। संसर्ग करते समय नवविवाहिता ने उसका गुप्तांग नोच लिया, जिससे वह पीड़ा से कराह उठा। उसने यह बात अपने घर वालों के अलावा सास ससुर से भी बताई थी।

रिपोर्ट-  संदीप कुमार फिजा

Click