लॉकडाउन में अनाज और कीमती सामान ले उड़े चोर

19
photo 01
सेंध काट कर हुयी चोरी की घटना
कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र के बम्हरौली गांव में अज्ञात चोरो ने किसान के घर को निशाना बनाया है। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग सो कर उठे तो उन्हें घटना की जानकारी हुयी। घर से चोरो ने क़ीमती समान, अनाज बोरिया आदि उठा ले गए है। पीड़ित किसान ने पुलिस को लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बम्हरौली गांव में रहने वाले राजाराम पुत्र बिन्देसरी पासी का परिवार सोमवार की रात खाना खाकर छत पर सोने गया। मंगलवार की सुबह परिवार के लोग उठ कर कमरे में पहुंचे तो उनके होस उड़ गए। अज्ञात बदमासो ने घर में सेंध काट कर कमरे में रखा कीमती सामान, अनाज की बोरिया, कपडे आदि लेकर फरार हो गए। राजाराम ने बताया, गेहू चावल की एक एक बोरी, आभूषण व् कपडे आदि ग़ायब है। कोखराज की शह्जातपुर चौकी पुलिस को लिखित शिकायत की है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बताया, बम्हरौली गांव के रहने वाले राजाराम ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर चोरी की घटना होने की शिकायत की है। पुलिस ने फारेंसिंक टीम की मदद से घटना स्थल का मुआइना किया है। जल्द ही मुखबिरों का जाल सक्रिय कर आरोपित चोरो को गिरफ्तार किया जाएगा।
Click