अनियंत्रित कार खाई में गिरी, कई घायल

45

रायबरेली। कार में सवार आधा दर्जन लोग उसी में दबे रहे। आसपास के लोगो द्वारा उन्हे कार से बाहर निकाला गया। जिसके बाद वह सभी अस्पताल पहुंचे जहां पर उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालाकि कार की हालत देख अधिक हानि का अंदाया लगाया जा सकता है परन्तु कार में सवार लोगों को मामूली चोटें ही आयी हैं।

जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज निवासी सूरज सिंह पुत्र आर एस सिंह अपनी ब्रेजा कार से महराजगंज होते हुए मां अहोरवा भवानी के दर्शन को जा रहे थे। अचानक खेरवा गांव के पास कार अनियन्त्रित हो गयी और खाई में पलट गयी।

कार में सवार रीना सिंह पत्नी सुदीप सिंह , सुधा सिंह पत्नी दीपक, दीक्षा सिंह पत्नी संजीव सिंह व मोहित पुत्र दीपक सहित छः लोग दब गये। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह कार में सवार लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी दूसरी गाड़ी से घर को वापस चले गए।

  • अशोक यादव एडवोकेट
Click