उरई में प्रशाशन ने चलाया अतिक्रमण अभियान

6


रिपोर्ट- महेन्द्र कुमार गौतम 8542832748
स्थान- जालौन यूपी
दिनाँक- 02 जनवरी 2021


अतिक्रमण को लेकर जालौन जिला प्रसासन ने सख्ती शुरू कर दी है। शनिवार को जालौन के मुख्यालय उरई में अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया गया। मुख्य बाजार में चलाए गए अभियान में दुकानों के बाहर किये गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। साथ ही उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
बतादें कि शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में उरई के शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर माहिल तालाब तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चालाया गया। जहां दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया गया। इस दौरान दुकानदारों से 62 हजार रुपए जुर्माना भी वसूल किया गया। मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि आज अस्थाई अभियान चलाकर दुकानदारों से जुर्माना वसूल किया गया है। साथ ही उन्हें सख्त चेतावनी भी दी गई है। कि यदि अतिक्रमण दोबारा पाया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बाइट- सुनील कुमार शुक्ला ( सिटी मजिस्ट्रेट उरई)

Click