एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने किया नामांकन

8

(अयोध्या की खबरें एक नजर में)
ब्रेकिंग न्यूज़
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्टअयोध्या
फैजाबाद अंबेडकरनगर एमएलसी सीट से सपा प्रत्याशी हीरालाल यादव ने किया नामांकन। मंगलम गेस्ट हाउस से इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे हीरालाल यादव। 2 सेटों में किया नामांकन। नामांकन के समय विधायक अवधेश प्रसाद, अभय सिंह,राकेश पांडे, त्रिभुवन दत्त, राम अचल राजभर, लालजी वर्मा व अन्य सपा के नेता रहे मौजूद।

ब्रेकिंग न्यूज़

*शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्डे में पलटी*
अयोध्या अमानीगंज।
शिक्षक की कार अनियंत्रित होकर गहरे खड्डे में पलटी। बाल-बाल बचा शिक्षक। अचानक नीलगाय के सामने आने से हुआ हादसा। शारदा सहायक नहर की पटरी पर विनायकपुर पुल के पास हुआ हादसा। सोमवार सुबह शिक्षक के ड्यूटी जाते समय हुई घटना। कार में अकेले सवार था शिक्षक। ओरवा प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है मोहम्मदपुर गांव निवासी शिक्षक ज्ञान धर दुबे मदन।

ब्रेकिंग न्यूज़
*625 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक गिरफ्तार*
अयोध्या।
625 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।
पुलिस की चेकिंग के दौरान हुआ गिरफ्तार। हैदरगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार। पल्टूबीर पुल के पास से किया गिरफ्तार। सुल्तानपुर जनपद के कूड़ेभार थाना क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी युवक धर्मलाल उर्फ बुध्दू। उपनिरीक्षक राजकुमार यादव ने पुलिस टीम के साथ किया गिरफ्तार। 625 ग्राम नाजायज गांजा बरामद।

ब्रेकिंग न्यूज़
*बीकापुर में अग्निशमन केंद्र में गबन का मामला*
अयोध्या।
बीकापुर में अग्निशमन केंद्र में गबन का मामला। यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के परियोजना प्रबंधक ने तत्कालीन दो परियोजना प्रबंधक लेखाकार समेत चार लोगों के खिलाफ शासकीय धन गबन करने का दर्ज कराया मुकदमा। एक परियोजना प्रबंधक की हो चुकी है मौत। बीकापुर में अग्निशमन केंद्र बनने के लिए जारी हुआ था तीन करोड़ 55 लाख रुपए। धन समाप्त होने के बाद भी अग्निशमन केंद्र का निर्माण नहीं हो पाया पूरा। शासन ने लिया संज्ञान। शासकीय धन गमन करने का दर्ज हुआ कोतवाली बीकापुर में मुकदमा।

Click