ऐहार में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

103

दो साल बाद लौटी होली में रौनक,लोगों में दिखा जबरदस्त उत्साह
लालगंज:रायबरेली-ऐहार ग्राम पंचायत में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया साथ ही महाशिवरात्रि मेले के नाटक कलाकारों को श्री जन कल्याण समिति ऐहार के द्वारा कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया होली मिलन समारोह का कार्यक्रम गांव की बाजार बडे मंदिर पर रखा गया जिसमें गांव के सभी लोग होली मिलन समारोह समलित हुए भाईचारे का पर्व मनाया होली का त्योहार शुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के
साथ मनाया गया। चारों ओर हवा में उड़ता रहा
अबीर-गुलाल और रंगों से सराबोर लोग अपनी
एक अलग छटा बिखेर रहे थे। यह नजारा देख
हर कोई होली के रंग में रंग गया और जमकर होली खेली गई।
अपने मनमुटाव व आपसी गिले शिकवे जो भी भुलाकर एक दूसरे को गले लगाया और होली के रंगा हुआ नजर आया। इस बार होली का त्योहार देखते ही बन रहा था।
लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला शुक्रवार को दिन भर रंगों का दौर चलता लोग सराबोर नजर आयें।होली मिलन समारोह में नारायण दीन शुक्ला अध्यक्ष ,डॉक्टर महादेव सिंह मुख्य अतिथि,राजेश फौजी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,राजेन्द्र तिवारी, प्रदीप तिवारी,भोला यादव रजनू यादव,पंडित झिलमिल महाराज,सूर्य प्रसाद मिश्र
,मनोज पांडे
,मुरली मनोहर शुक्ला मुख्य वक्ता ,श्याम मनोहर शुक्ला, अखिलेश पांडे, मोनू मिश्रा,अंजू मिश्रा, बबुआ अवस्थी,मानस मिश्रा,अरविंद कुमार पांडे, विकास मणि त्रिपाठी, राजा शुक्ला ,पप्पू मिश्रा,आयुष पांडे, श्यामू शुक्ला, राकेश शुक्ला
संचालन कीर्ति मनोहर शुक्ला संदीप कुमार फिजा पत्रकार,आदि समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

Click