गरीब व जरूरतमंद को बांटी रजाई

8

रिपोर्ट- Durgesh Singh Chauhan

रायबरेली – नारायण सेवा समिति के प्रदेश महासचिव ओम प्रकाश चौहान के नेतृत्व में गरीब व जरूरतमंद को रजाई का वितरण किया गया। ठंड को देखते हुए रायबरेली शहर के अलग-अलग जगहों पर मौजूद गरीब व असहाय लोगों की सेवा करते हुए लगभग 50 जरूरतमंदों को नारायण सेवा समिति के तरफ से रजाई भेंट की गई जिससे उन्हें ठंड से बचाया जा सके। 13 साल से नारायण रोटी रथ गरीबों के लिए चलाया जा रहा है रजाई कंबल का वितरण लगातार जारी। इस दौरान बड़ी संख्या में नारायण सेवा समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नारायण सेवा समिति के संरक्षक ओम सिंह चौहान ने बताया वर्षो से वह गरीब और असहाय लोगों की सेवा करते आ रहे हैं। इस पूरे कार्यक्रम में ओम प्रकाश सिंह , सनी यादव प्रदेश अध्यक्ष, नीता प्रसाद राष्ट्रीय संरक्षक, डॉक्टर भगवानदीन यादव प्रदेश संरक्षक, कोषाध्यक्ष पूनम सिंह, पूनम बरनवाल, अपर्णा बरनवाल, सविता बरनवाल,मोहनी खन्ना, बव्वा हलवाई, भाजपा नेता विजय सिंह, पंडित राम कुमार तिवारी, राम बहादुर सिंह शामिल थे।

Click