दयानंद पीजी कॉलेज बछरावां में एनएसएस और एनसीसी इकाई द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य रैली निकाली

11

रिपोर्ट- अनूप सिंह

बछरावां, रयबरेली,। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सशक्त नारी सशक्त समाज, आदि नारे उच्च स्वर में लगाते हुए रैली कस्बे का भ्रमण किया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह वा महिला डेस्क प्रभारी ने रैली का स्वागत किया। महिलाओं के सुरक्षा संबंधी सरकारी प्रयासों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। रैली का समापन महाविद्यालय प्रांगण में हुआ।आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर नमन किया गया। नारी सशक्तिकरण पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं देश की प्रगति में मातृशक्ति की भागीदारी विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉक्टर सुभाष चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र के उत्थान में नारी ही आधारशिला है नारी का त्याग बलिदान भारतीय संस्कृति की अमूल्य निधि है वह दया करुणा ममता प्रेम की प्रतिमूर्ति है।
चीफ प्रॉक्टर डॉ कल्पना श्रीवास्तव ने कहा कि महिला अबला नहीं सबला है वह भारत के हर क्षेत्र में मुख्य भूमिका का निर्वाहन कर रही हैं। एनसीसी एएनओ डॉ विष्णु चंद श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं कहा कि राष्ट्र के विकास में महिलाओं की मुख्य भूमिका है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शालिनी श्रीवास्तव किसी भी देश की प्रगति मातृशक्ति पर ही निर्भर करती है। डॉ गोपाल कृष्ण श्रीवास्तव,परीक्षा प्रभारी डॉ शिशिर श्रीवास्तव, एनसीसी एएनओ डॉ विनय सिंह,डॉ सत्येंद्र सिंह राठौर, संम्पति अधिकारी श्रीमती मंजू श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। एनएसएस और एनसीसी कैडेटों में एकता, तनु अंशिका, दिव्या, पूजा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Click