सावित्री बाई फुले जयंती पर आशा विश्वास ट्रस्ट ने निकाली जागरूकता रैली

11

वाराणसी। जन्सा/ सेवापुरी. आशा विश्वास ट्रस्ट की ओर से मंगलवार को सावित्रीबाई फुले की 192वीं जयंती पर आराजीलाईन ब्लाक के जलालपुर गाँव में जागरूकता रैली निकाली गई।

मनरेगा मज़दूर यूनियन की संयोजिका रेनू पटेल ने फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर रैली की शुरुआत कर सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया। यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका बनकर देश में शिक्षा के प्रति अलख जगाई पूरा देश उनका कृतज्ञ है।

यूनियन संयोजिका रेनू पटेल ने ने कहा कि युवा ही समाज को आगे बढा सकते है और महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इसके पहले रैली में समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों के खिलाफ लिखी तख़्तियाँ हाथों में लेकर किशोरियों ने बाबा मुझको पढ़ने दो, पढ़कर आगे बढ़ने दो।

किशोरियाँ ने कर दिया कमाल, चूल्हे से निकली चौपाल आदि ज़ोरदार नारे लगाकर महिलाओं के हक हकूक मान सम्मान और अधिकार की आवाज बुलंद किया। रैली का समापन अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सुरेश राठौर, मुस्तफ़ा, श्रद्धा, निशा, नेहा, रीना, सीता, साधना, पूजा, रेनू सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

राजकुमार गुप्ता

Click