निर्भया दिवस की पूर्व संध्या पर ऑरेंज कैफ़े में महिला हिंसा उन्मूलन संगोष्ठी

12

वाराणसी: दुर्गाकुंड (15/12/2020) आक्सफैम इंडिया और रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में निर्भया के गाँव से शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा पखवाड़ा मंगलवार को शहर के दुर्गाकुण्ड स्थित एसिड पीड़िताओ के स्वामित्व में संचालित आरेंज कैफ़े में निर्भया दिवस मनाकर “महिलाओं पर बढ़ते हिंसा और हमारा समाज” विषयक एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक रेड ब्रिगेड ट्रस्ट के प्रमुख अजय पटेल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पूरे विश्व में महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को रोकने के लिए मनाया जाता है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा मानव अधिकार का उल्लंघन है और इसका कारण महिलाओं के साथ भेदभाव होना है। ऐसे में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार व राजनीतिक प्रतिनिधित्व में बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं से संबंधित सामाजिक कुरीतियों को दूर करना अति आवश्यक है। विजन की प्रमुख जागृति राही ने महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव खत्म करने के लिए लोगों में लैंगिक समानता के प्रति जागरूकता फैलाना आवश्यक है, जिससे महिलाओं के खिलाफ हो रही सभी प्रकार की हिंसा को खत्म किया जा सकता है। हमारे देश व समाज के विकास में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान होता है।

महिलाएं भी समान अधिकार की हकदार

डा. मोहम्मद आरिफ़ ने कहा कि मानवाधिकार के तहत महिलाएं भी समान अधिकार की हकदार है, लेकिन सामाजिक वातावरण व हाल के दिनों में नैतिक गिरावट का असर महिला हिंसा के रूप में देखने को मिल रहा है. जब तक सरकारी व गैरसरकारी संगठन आपस में मिल कर काम नहीं करेंगे, तब तक इन समस्याओं का निदान नहीं हो सकेगा.

कार्यक्रम में डा. मोहम्मद आरिफ़, डा. अनूप श्रमिक, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता, शिक्षिका पूजा गुप्ता, विनय सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अजय पटेल, जागृति राही, डा. मो. आरिफ़, डा. अनूप श्रमिक, विनय सिंह, वंदना गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, अंजली पटेल, महिमा पटेल, हिमाद्रि गुप्ता, नीलम, निसु आदि लोग उपस्थित थे। संचालन राजकुमार गुप्ता ने किया अध्यक्षता एसिड पीड़िता बादामा देवी ने किया अतिथियों का स्वागत अजय पटेल ने किया।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणासी

Click