प्रतापगढ़ के सराय आना देव में कुएं में पांच गोवंशों के कटे हुए सिर मिलने से सनसनी

20

*गैर धर्म के लोगों द्वारा गोवंशों की हत्या कर फेकने का नामजद FIR ग्रामीणों द्वारा की गई है।*

*गाय को माता स्वरूप मानने वाले हिंदुओ में भारी आक्रोश आज हिन्दू संगठनों के एकत्रित होने का अंदेशा*

सराय आना देव में कल दोपहर में पतिराखन सिंह के कुए में दिखे 5 गोवंश के कटे सिरों को पुलिस कर्मियों ने रात 11 बजे बड़ी मशक्कत से फायर बिग्रेड और जे सी बी की मदद से बाहर निकाल कर अंतिम संस्कार किया।पतिराखन सिंह और गांव के लोगों द्वारा FIR लिखाई गई।मौके पर सीओ सदर,और SO जेठवारा भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।गांव और आस पास लोगो में भारी जनाक्रोश है।घटना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।जिनके द्वारा घटना स्थल के आसपास लगातार दिखने वाले गैर धर्म के गोवंश के व्यापारी और मांस तस्करों पर सन्देह व्यक्त किया गया है।हिन्दू धर्म मे पूज्य गोवंशों के हत्यारों को सजा दिलाने के लिये लोग प्रशासन पर दबाव बनाए हुए हैं।दोषियों के खिलाफ शक्त कार्यवाही होने के आस्वासन पर जमा भीड़ शांत होकर वापस लौटी। कार्यवाही न होने पर लोगो मे फिर से गुस्सा आना लाजिमी है।आग की तरह फैली इस खबर से क्षेत्र में हिंदुओं में भारी आक्रोश है।हिन्दू संगठन ,गो रक्षक दल वाले गांव में सम्पर्क बनाये हुए हैं।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

Click