बृजराज और सागर बने प्रदेश सचिव बधाई देने वालों का लगा तांता

36

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के युवा चेहरों को दी गई अहम जिम्मेदारी।

महोबा , कांग्रेस नेता एवं जनपद के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह को शीर्ष नेतृत्व ने भरोसा जताते हुए कांग्रेस प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं मेंं खुशी का मौहल है। सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर बधाई दी जा रही है। शनिवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की नई टीम की घोषणा की गई है। जिसमें कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बृजराज सिंह व विधानसभा महोबा के प्रत्याशी रहे सागर सिंह को पार्टी ने भरोसा जताते हुये प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। वहीं युवा नेताओं की नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही अजय राय प्रदेश कमेटी बनाने में जुटे हुए थे। जिसमें 16 उपाध्यक्ष, 38 महासचिव के साथ ही 76 प्रदेश सचिव बनाए गए हैं।

बृजराज व सागर सिंह को पार्टी में उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों का बधाई देने का तांता लगा हुआ है। वहीं रणनीतिकारों की माने तो आगामी लोकसभा आम चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को काफी अधिक बल मिलेगा। बृजराज सिंह व सागर सिंह का अपना अपना वोट बैंक है। विधानसभा महोबा के पूर्व प्रत्याशी सागर सिंह की लोकप्रिय व मृधुभाषी छवि के लिए जाने जाते हैं तो वहीं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष ब्रजराज सिंह को कुशल रणनीतिकार माना जाता है। जिन्होंने पूर्व में हुए जिला पंचायत के चुनाव में अल्पकालिक तैयारी में भी जिला पंचायत की रिवई सीट से विपक्षी पार्टियों के प्रत्याशियों को दांतों तले चने चबाने को मजबूर कर दिया था। दोनों युवा नेता जनपद के साथ साथ बुंदेलखंड क्षेत्र में भी अच्छे खासे लोकप्रिय हैं। लोग उनके स्वभाव को बेहद पंसद करते है। वहीं लोकसभा चुनाव के पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की प्रदेश की नई टीम में बृजराज सिंह व सागर सिंह को पार्टी में प्रदेश सचिव की अहम जिम्मेदारी मिलने से समर्थकों में काफी खुशी का मौहल बना हुआ है।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

Click