भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा

20

बाँदा—भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर पूरे देश में चले माइक्रो डोनेशन अभियान के 10 मई के समापन उपरांत बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में आवश्यक बैठक कर माइक्रो डोनेशन अभियान की समीक्षा की गई।
पार्टी फंड के लिए ऑनलाइन चंदा हेतु भाजपा के माइक्रो डोनेशन अभियान को जनपद के सभी 16 मंडलों में चला कर संगठन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया गया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला संयोजक संजय सिंह ने कहा कि इसके तहत लोगों ने नमो ऐप के माध्यम से छोटी धनराशि भी पार्टी को प्रदान की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से पूरे देश में माइक्रो डोनेशन अभियान कार्यकर्ताओं द्वारा 10 मई तक चलाया गया ताकि पार्टी के लिए फंड जुटाया जा सके। माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आमजन से ₹5, 50 रुपए, ₹100 तथा ₹1000 तक डोनेशन के रूप में ऑनलाइन लिंक पर भेजने की अपील की गई थी। जिसमें ऑनलाइन डोनेशन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गए माइक्रो डोनेशन अभियान का उद्देश्य आम जन को पार्टी से जोड़ना था। इसके तहत जनपद में 30000 लोगों को जोड़ा गया है।
बैठक में जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित तथा कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष उत्तम सक्सेना, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, सुधीर त्रिवेदी, रंजीत सिंह, वेद निराला, राजा दीक्षित, अमित निगम, प्रदीप मिश्रा, राम नारायण पटेल, अमर मणि तिवारी, दीनदयाल द्विवेदी, तथा बाबूराम निषाद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

Click