मॉस्क बनाकर बेचने वाली स्वयं सहायता समूह की महिला का डीएम ने बढ़ाया हौसला

7

चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडे ने आज ट्रैफिक चौराहा कर्वी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत गंगा स्वयं सहायता समूह विकासखंड करबी के ग्राम पड़री की रिंकू देवी द्वारा माक्र्स बेचने के स्टाल का अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूह की महिला से जानकारी की अभी तक कितने मास्क की बिक्री की है इसमें उक्त महिला ने बताया कि अभी तक 200 मास्क की बिक्री हुई है। जिलाधिकारी ने पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना मास्क पहने जो भी लोग यहां से निकले उनका चालान करा कर इस स्टाल से मास्क खरीदने के निर्देश दें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कर्वी अश्विनी कुमार पांडे, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, डी सी एन आर एल एम श्री राम उदरेज यादव सहित संबंधित लोग मौजूद रहे।

Click