संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर बैठक हुई आयोजित

9

महोबा , संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 11 से 31 अक्टूबर 2024 तक दस्तक अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। अभियान के सफल संचालन हेतु प्रथम अन्तर्विभागीय जिला समन्वय समिति बैठक जिलाधिकारी मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के विषय पर विस्तृत चर्चा की एवं कार्यकम के सफल आयोजन हेतु अन्य विभागों के कार्य उत्तरदायित्व निर्धारण एवं समन्वय स्थापित करने को कहा गया। ब्लाक स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक के आयोजन, ब्लॉक स्तरीय, माइको प्लॉनिंग फॉमेट्स की उपलब्धता एवं पूर्णता, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों के विषय में जानकारी इत्यादि के बारे में चर्चा की।

सरफराज खान जिला समन्वयक, यूनीसेफ ने ब्लाक स्तरीय अन्तर्विभागीय समन्वय बैठक (बी०टी०एफ०) के आयोजन, ब्लॉक स्तरीय, माइको प्लॉनिंग फॉमेट्स की उपलब्धता एवं पूर्णता, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों के विषय में जानकारी इत्यादि के बारे में चर्चा की गई एवं विगत अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा कर उसमें सुधार के विषय पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने विगत अभियान की उपलब्धियों की समीक्षा कर सम्बन्धित सभी विभागों कों गुणात्मक सुधार हेतु निर्देश दिये। बैठक के अन्त में मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारियों को ससमय अपने अपने विभाग के माइकोप्लॉन बनाकर उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिये एवं जन सामान्य को जागरुक करने तथा समन्वय स्थापित कर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के सफल आयोजन हेतु संवेदीकरण करने को कहा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  जिला पंचायती राज अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला विघालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला दिव्यांगजन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत महोबा, जिला मलेरिया अधिकारी,  समस्त चिकित्सा अधीक्षक, एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सामु०, प्राथ०, नगरीय स्वा० केन्द्र, बी०पी०एम०, बी.सी.पी.एम, जिलासमन्वयक यूनीसेफ, प्रतिनिधि डब्ल्यू०एच०ओ० इत्यादि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – राकेश कुमार अग्रवाल

Click