सम्पूर्ण मानव जाति को ज्ञान देती है गीता – नृत्य गोपाल

4

अयोध्या:–
अयोध्या मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन धाम नगरी अयोध्या, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष मणिराम दास छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने मंगलवार को यहां वाल्मीकि रामायण भवन में आयोजित गीता जयंती के अवसर पर कहा गीता सिर्फ हिंदू धर्म का मार्गदर्शन ही नहीं करती है, बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति को ज्ञान देती है। गीता भारतीय संस्कृति की आधारशिला है। हिन्दू शास्त्रों में गीता का सर्वप्रथम स्थान है।वाल्मीकि रामायण भवन में हजारो की संख्या में उपस्थित वैदिक विद्वान, वटुको और संत धर्माचार्यों ने श्रीमद् भगवद्गीता का सस्वर पाठ किया। तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास ने कहा भगवान श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया ज्ञान गीता में लिखा गया। ये मनुष्य जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण ग्रंथ है। गीता का आरंभ धर्म से तथा अंत कर्म से होता है।
उत्तराधिकारी महंत कमलनयन ने कहा महाभारत युग में जो कुछ घटित होता है, उसके आधार पर कहा जा सकता है कि तत्कालीन समाज में मानवीय व्यवहार के अधिकांश मानक ध्वस्त हो चले थे। कार्यक्रम के दौरान वैदिक वटुकों, विद्वानों तथा संत धमार्चार्यो को अंगवस्त्र दक्षिणा देकर सम्मानित किया गया। संचालन भगवताचार्य राधेश्याम मिश्र ने किया।

मनोज कुमार तिवारी रिपोर्ट

Click