हमीरपुर में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट निकली कोरोना पॉजिटिव, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

38

सुमेरपुर क्षेत्र के सिमनौडी गांव का युवक निकला कोरोना पॉजिटिव

हमीरपुर। जिले में एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिससे जिले में पॉजिटिव की संख्या दो हो गई है। दूसरा पॉजिटिव मिलने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जनपद के सुमेरपुर क्षेत्र के सिमनौडी गांव का युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। उक्त युवक 10 मई को मुंबई से लौटा था। लौटने के बाद उसे क्वारन्टीन किया गया था। अब उसके पॉजिटिव निकलने से जिले के आलाधिकारी गांव पहुंच गए हैं। साथ ही अधीनस्थों को सतर्कता इंतजामों के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि इससे पहले जनपद के चिल्ली गांव निवासी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव निकला था। वह उरई में डायलेसिस कराने गया था। तभी वहीं उसकी जांच हुई थी। जांच पॉजिटिव आने से जनपद में हड़कंप मच गया था। अब दूसरा पॉजिटिव मिलने से एक बार फिर से लोग चिंताग्रस्त हैं।

Click