हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – दून विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामकुमार जीते

12
हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 - दून विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – दून विधानसभा सीट से कांग्रेस के रामकुमार जीते।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में सोलन जिले की दून विधानसभा सीट पर बीजेपी के परमजीत सिंह के मुकाबले कांग्रेस के राम कुमार और आप के स्वर्ण सिंह सैनी समेत कुल छह कैंडीडेट चुनावी बिसात पर जोर आज़मा रहे हैं।

इस बार के चुनाव में दून विधानसभा सीट पर बीजेपी और कांग्रेस ने एक बार फिर पुराने चेहरों पर ही दांव लगाया है। बीजेपी ने सीटिंग विधायक परमजीत सिंह को ही चुनावी मैदान में रखा है। वहीं कांग्रेस ने राम कुमार पर भरोसा जताया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने स्वर्ण सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है।

इस सीट पर हमेशा से ही 2 परिवारों का वर्चस्व रहा। पहले राम प्रताप 3 बार विधायक बने। एक बार उनकी पत्नी विनोद चंदेल भी विधायक बनीं। इसी तरह चौधरी लज्जा राम खुद 4 बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे, जबकि एक बार उनके पुत्र राम कुमार भी विधानसभा चुनाव जीते।

साल 2017 में दून विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के परमजीत सिंह ने कांग्रेस कैंडीडेट राम कुमार को 4,319 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार परमजीत सिंह को 29,701 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 53.18 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट राम कुमार को 25,382 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 45.42 प्रतिशत था।

साल 2012 में दून असेंबली सीट से कांग्रेस के राम कुमार ने इंडिपेंडेंट कैंडीडेट दर्शन सिंह को 3,830 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार राम कुमार को 15,520 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 32.9 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे इंडिपेंडेंट कैंडीडेट दर्शन सिंह को 11,690 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 24.78 प्रतिशत था।

अब एक नज़र दून विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती पर..

दून विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट परमजीत सिंह

सिटिंग एमएलए हैं परमजीत सिंह
निर्दलीय भी लड़ चुके हैं चुनाव
समाजसेवी हैं परमजीत सिंह

कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार

विधायक रह चुके हैं राम कुमार
सोलन जिले के दमदार नेता हैं राम कुमार
क्षेत्रीय जनता में पॉपुलर हैं राम कुमार

आप उम्मीदवार स्वर्ण सिंह सैनी

समाजसेवी हैं स्वर्ण सिंह सैनी
निडर और कर्मठ आप नेता हैं सैनी

अब बात करते हैं दून विधानसभा सीट के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 71,948 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 37,704 है। वहीं महिला वोटरों की तादाद 34,242 है। वहीं ट्रांसजेंडर वोट की संख्या 2 है।

विधानसभा सीट पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 71,948
पुरुष मतदाता – 37,704
महिला मतदाता – 34,242
ट्रांसजेंडर वोट – 2

दून असेंबली सीट पर समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। यहां पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सेवाएं तो बदहाल हैं ही, जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा रहता है। अबकी चुनाव में ये मुद्दे छाए हुए हैं।

 

Click