हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – धर्मपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के चंदर शेखर विजयी

6
धर्मपुर विधानसभा सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 – धर्मपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के चंदर शेखर विजयी।

हिमाचल असेंबली चुनाव प्रचार चरम पर है। इसी कड़ी में जिले की धर्मपुर विधानसभा सीट पर भाजपा, कांग्रेस आप सहित 5 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। यहां से बीजेपी के रजत ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस के चंद्रशेखर और आम आदमी आदमी के राकेश मंधोत्रा चुनाव में पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

धर्मपुरी सीट बीजेपी का गढ़ रही है। यहीं से राज्य सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता महेंदर सिंह विधायक हैं। वे पिछले कई बार से इसी क्षेत्र से चुने जाते रहे हैं। लेकिन बीजेपी ने अबकी बार उनका टिकट काटकर उनके बेटे रजत ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। अब रजत ठाकुर के मुकाबले में कांग्रेस के चंद्रशेखर और आप के राकेश मंधोत्रा ताल ठोंक रहे हैं।

इस सीट के इतिहास की बात करें तो यहां साल 1972 में सबसे पहले भीखम राम को जीत मिली थी। इसके बाद 1977 में जनता पार्टी से ओम चंद को जीत मिली। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले भीखम राम 1982 में जीते। इसके बाद 1984 में उपचुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस के नत्था सिंह को जीत मिली। साल 1990 से पहले निर्दलीय महेंदर सिंह जीते। इसके बाद 1993 में कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरे और जीत मिली।

धर्मपुर असेंबली सीट पर साल 2017 में भाजपा के महेंदर सिंह ने कांग्रेस कैंडीडेट को 11,964 वोट के अंतर से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महेंदर को 27,931 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 57.68 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर को 15,967 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 32.97 प्रतिशत था।

साल 2012 में धर्मपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के महेंदर सिंह ने कांग्रेस कैंडीडेट चंद्रशेखर को 1,041 वोट से हराया था। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार महेंदर सिंह को 24,029 मत मिले थे, जो कुल हुए मतदान का 49.54 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस कैंडीडेट चंद्रशेखर को 22,988 वोट मिले थे। जो पोल हुए कुल मतों का 47.39 प्रतिशत था।

अब एक नज़र धर्मपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की ताक़त पर..

धर्मपुर विधानसभा सीट के प्रत्याशियों की मज़बूती

बीजेपी कैंडीडेट रजत ठाकुर

पिता की विरासत का मिला साथ
सिंटिंग एमएलए महेंदर सिंह के बेटे
महेंद्र रहे जयराम सरकार में मंत्री
राजनीतिक परिवार की ताक़त

कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रशेखर

कई चुनाव लड़ने का अनुभव
क्षेत्र में लोकप्रिय हैं चंद्रशेखर
जिले के बड़े कांग्रेसी नेता

आप उम्मीदवार राकेश मंधोत्रा

आप के जुझारू लीडर हैं राकेश मंधोत्रा
सोशल वर्कर हैं राकेश मंधोत्रा

अब बात करते हैं विधानसभा सीट धर्मपुर के मतदाताओं की … यहां पर कुल वोटरों की संख्या 82,732 है। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की 41,584 संख्या है। वहीं महिला वोटरों की संख्या 41,147 है।

विधानसभा सीट धर्मपुर पर कुल मतदाता

कुल वोटर – 82,732
पुरुष मतदाता – 41,584
महिला मतदाता – 41,147
ट्रांसजेंडर वोटर – 1

पेयजल, सड़क, परिवहन, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के बीच धर्मपुर की जनता अपना विधायक चुनेगी। ऐसे में बीजेपी के रजत ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस के चंद्रशेखर और आम आदमी आदमी के राकेश मंधोत्रा समेत कुल चार उम्मीदवार पूरी ताकत झोंके हुए हैं।

Click