हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022- धर्मशाला असेंबली सीट से कांग्रेस के सुधीर शर्मा विजयी

9
धर्मशाला असेंबली सीट

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022- धर्मशाला असेंबली सीट से कांग्रेस के सुधीर शर्मा विजयी।

धर्मशाला असेंबली सीट पर भाजपा के बागी निर्दलीय विपिन नेहरिया, कांग्रेस के सुधीर शर्मा और भाजपा उम्मीदवार राकेश चौधरी दोनों को कड़ी टक्कर देते नज़र आ रहे हैं…वहीं आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह राणा मुकाबले में उतर कर चुनाव को चतुष्कोणीय बना दिए हैं।

कांगड़ा क्षेत्र में धर्मशाला के बीजेपी एसटी मोर्चा के अध्यक्ष विपिन नेहरिया भी निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। विपिन नेहरिया को गद्दी समुदाय का कद्दावर नेता माना जाता है। नेहरिया का बागी होना बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है। वहीं आप कैंडिडेट कुलदीप राणा बीजेपी उम्मीदवार राकेश कुमार और कांग्रेस कैंडिडेट सुशील शर्मा को कड़ी टक्कर देते नज़र आ रहे हैं।

साल 2019 के उपचुनाव में भाजपा के विशाल नेहरिया ने कांग्रेस के विजयइंद्र कर्ण को 6,758 मतों से शिकस्त दी थी। विशाल नेहरिया को 23,498 मिले थे, जो कुल वोटों का 44.41 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे निर्दलीय कैंडीडेट राकेश कुमार को 16,740 मत मिले थे। जो कुल पड़े वोटों का 31.64 प्रतिशत था।

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के किशन कपूर ने 2,997 वोटों से जीत हासिल की थी। किशन कपूर को 26,050 वोट मिले थे। जोकि कुल पड़े वोटों का 45.69 फीसदी था। वहीं दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेसी कैंडिडेट सुधीर शर्मा को 23,053 वोट मिले थे, जो कुल पड़े वोट का 40.43 फीसदी था।

साल 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सुधीर शर्मा को 21,241 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के किशन कपूर को 16,241 मत हासिल हुए थे। सुधीर शर्मा को 5,000 वोटों से जीत हासिल हुई थी।

धर्मशाला असेंबली सीट पर वोटरों की बात करें तो यहां कुल वोटरों की संख्या 83,829 है। जिनमें से पुरुष वोटर 42,359 हैं। वहीं महिला मतों की संख्या 41,469 है। साथ ही एक वोट ट्रांसडेंडर का है।

धर्मशाला असेंबली सीट पर वोटरों की संख्या

कुल वोटर- 83,829
पुरुष वोटर- 42,359
महिला वोटर – 41,469
थर्ड जेंडर – 1

अब एक नज़र डालते हैं धर्मशाला के वीरों की ताक़त पर जो विधायक बनना चाहते हैं।

धर्मशाला के प्रत्याशियों की ताक़त पर एक नज़र

कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा
पूर्व विधायक रहे हैं सुधीर शर्मा
कांग्रेस को लेकर चल रहे सुधीर
पार्टी के भरोसेमंद नेता हैं सुधीर

भाजपा उम्मीदवार राकेश कुमार
इलाके के प्रभावशाली नेता
विधानसभा क्षेत्र में लोकप्रिय

आप उम्मीदवार कुलवंत सिंह राणा
पेशे से प्राध्यापक हैं कुलदीप
सोशल वर्क से जुड़े हैं कुलदीप सिंह

निर्दलीय विपिन नेहरिया
बीजेपी के मज़बूत नेता रहे
क्षेत्र में अच्छी-ख़ासी पकड़

धर्मशाला असेंबली सीट के जातीय समीकरण की बात करें तो यहां गद्दी यानी एससी-सटी समुदाय की बहुलता है। वहीं ओबीसी समुदाय के वोटर दूसरे नंबर पर आते हैं। उसके बाद ब्राह्मण और राजपूत वोटरों की तादाद है। धर्मशाला में ज्यादातार गद्दी समुदाय का ही वर्चस्व रहा है, हालांकि यहां सामान्य जाति के लोगों को भी मौका मिलता रहा है।

गौर करें तो धर्मशाला राज्य की शीतकालीन राजधानी है। घने देवदार के जंगलों, चाय के बागानों और खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा धर्मशाला 28 वर्ग किलोमीटर में फैला है। साथ ही धर्मशाला को भारत सरकार के स्मार्ट सिटीज मिशन के अंतर्गत एक स्मार्ट नगर के रूप में विकसित करने के लिए भी चुना गया है।

इस तरह से खूबसूरत धर्मशाला में चतुष्कोणीय मुकाबला है। जनता किसको चुनती है, परंपरागत कांग्रेस और बीजेपी या नई नवेली आप या बीजेपी के बागी विपिन नेहरिया को ये जनता तय कर देगी 12 नवंबर को।

Click