अवैध देसी बम और चोरी करने के उपकरणों के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार

20

अवैध तमंचा, कारतूस, अवैध देसी बम के साथ 3 अभियुक्त

 प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में जनपद के थाना मान्धाता से थानाध्यक्ष उ0नि0 पुष्पराज सिंह, व0उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा, उ0नि0 श्री अनुज यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर थानाक्षेत्र मान्धाता के प्राथमिक विद्यालय सराय मुरार सिंह से चोरी की योजना बना रहे 03 व्यक्तियों 01. मो0 आमिर पुत्र मो0जहीर नि0ग्राम मिश्रपुर मुस्तर्का थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ 02. कल्लन उर्फ कलानी पुत्र नसीर अहमद नि0ग्राम मनेहू थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ 03. गुलमोहम्मद पुत्र गुलहसन मो0जहीर नि0ग्राम मिश्रपुर मुस्तर्का थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ को एक अदद नाजायज तमन्चा 12 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर, 04 अदद अवैध बम व चोरी करने के उपकरण (एक अदद हथौड़ी, एक अदद पिलास, एक अदद रेती, एक अदद आरी का टूटा ब्लेड, एक अदद पकड़ पिलास व एक अदद टामी ) व चोरी के 1500/- रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना मान्धाता में मु0अ0सं0 123/2023 धारा 401 भादवि अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पंजीकृत अभियोगों का विवरणः-

मु0अ0सं0 123/2023 धारा 401 भादवि बनाम उपरोक्त तीनों अभियुक्त।
मु0अ0सं0 124/2023 धारा 3/25 आयुध अधिनियम बनाम मो0 आमिर उपरोक्त।
मु0अ0सं0 125/2023 धारा 4/5 आयुध अधिनियम बनाम कल्लन उर्फ कलानी उपरोक्त।
मु0अ0सं0 126/2023 धारा 4/5 आयुध अधिनियम बनाम गुलमोहम्मद उपरोक्त।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त कल्लन उर्फ कलानी का विवरणः-

मु0अ0सं0 34/2019 धारा 379, 411, 419, 420 भादवि थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 209/2020 धारा 188 भादवि थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 231/2019 धारा 323, 394 भादवि थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 327/2019 धारा 411, 412, 413, 419, 467, 468, 471 भादवि थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 328/2019 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 438/2016 धारा 147, 148, 149, 307, 308, 323, 427, 504, 506 भादवि थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 483/2019 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 27/2019 धारा 411, 413 भादवि थाना मान्धाता।
मु0अ0सं0 28/2019 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट भादवि थाना मान्धाता।
मु0अ0सं0 96/2018 धारा 147, 323, 504, 506 भादवि थाना मान्धाता।
मु0अ0सं0 398/2018 धारा 392 भादवि थाना लालगंज।
मु0अ0सं0 380/2021 धारा 307, 147, 148 भादवि थाना जेठवारा।
मु0अ0सं0 532/2021 धारा 307, 452, 323, 504 भादवि थाना जेठवारा।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त आमिर का विवरणः-

मु0अ0सं0 136/2022 धारा 147, 148, 149, 286, 307, 325 भादवि थाना मान्धाता।
मु0अ0सं0 29/2019 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना मान्धाता।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

01. मो0 आमिर पुत्र मो0जहीर नि0ग्राम मिश्रपुर मुस्तर्का थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।
02. कल्लन उर्फ कलानी पुत्र नसीर अहमद नि0ग्राम मनेहू थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ।
03. गुलमोहम्मद पुत्र गुलहसन मो0जहीर नि0ग्राम मिश्रपुर मुस्तर्का थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी

01. एक अदद अवैध तमन्चा 12 बोर व दो जिन्दा कारतूस 12 बोर।
02. 04 अदद अवैध बम।
03. चोरी के 1500/- रुपये।
04. चोरी करने के उपकरण एक अदद हथौड़ी, एक अदद पिलास, एक अदद रेती, एक अदद आरी का टूटा ब्लेड, एक अदद पकड़ पिलास व एक अदद टामी।

पुलिस टीम– थानाध्यक्ष उ0नि0 श्री पुष्पराज सिंह, व0उ0नि0 श्री भृगुनाथ मिश्रा, उ0नि0 श्री अनुज यादव मय हमराह थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
Click