आधुनिक खेती अपना कर आत्मनिर्भर बने किसान

35

रिपोर्ट – मोजीम खान

अमेठी– कृषि विज्ञान केन्द्र, कठौरा में मंगलवार से गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अन्तर्गत प्रवासी कामगारों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया। फल एवं सब्जिओं का प्रसंस्करण, संरक्षण एवं मूल्य संवर्धन विषयक इस प्रशिक्षण में सिंहपुर ब्लॉक के 35 प्रवासी श्रमिको ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते हुए सिंहपुर ब्लॉक के पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं ग्रामसभा अशरफपुर के प्रधान राकेश मिश्रा ने बताया कि यदि किसान खेती में आधुनिक कृषि तकनीकियों को अपनाये तो उनकी आमदनी बढ़ेगी तथा वे आत्मनिर्भर बनेंगे। केन्द्र के अध्यक्ष डॉ आर के आनन्द ने बताया कि विभिन्न फलों एवं सब्जियों का प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन करके लागत के अनुरूप ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। इस अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बाराबंकी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ अश्विनी सिंह ने विभिन्न सब्जिओं एवं फलों की कृषि तकनीकी एवं उसके प्रसंस्करण का तरीका बताया। प्रशिक्षण समन्वयक डॉ रेनू सिंह ने फल एवं सब्जियों को घर मे ही मोटे अनाजों के साथ मिश्रित कर पोषक आहार बनाने का तरीका बताया। ओंकार सेवा संस्थान के महासचिव सूर्य कुमार त्रिपाठी ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से मूल्य वर्धित उत्पादों के विपरण का तरीका बताया। इस अवसर पर कृषि विशेषज्ञ श्री राम प्रताप मौर्य, केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ अनिल दोहरे, श्री अंकुर आदि ने भी तकनीकी जानकारी दिया।

Click