इलाज के दौरान प्रयागराज में मौत पर उठे सवाल

129

वैशपुर, प्रतापगढ़। मान्धाता थाना क्षेत्र के पनियारी निवासी ऊषा देवी उम्र 68 वर्ष पत्नी मोहन लाल दुबे आज रात इलाज के दौरान प्रयागराज अस्पताल में मृत्यु हो गई।

मृतक के कोई संतान नहीं थी। अपने देवर की एक नातिन को गोद ली थी। उसी नातिन के भाई को अपनी पूरी जायदाद 14-6-23 को वसीयत कर दी। आज मृत्यु के बाद शव घर लाया गया उसके बाद नहला धुला कर शव को लेकर अन्तिम संस्कार के लिए प्रयागराज जाने वाले ही थे।

दूसरे देवर के बच्चों ने 112 पर फोन कर के अरोप लगाया कि जमीन जायदाद लिखाने के बाद जहर की सुई लगवा कर मार दिया गया है। इसे पोस्टमार्टम कराया जाए। एसो मान्धाता पुष्पराज सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुच कर महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जहर की सुई से मरने का अरोप लगा रहे हैं। कोई तहरीर नहीं मिली है जांच पड़ताल की जा रही है।

  • अवनीश कुमार मिश्रा
Click