किशोरियों में बाँटी दवा सेनिटेशन किट और पौष्टिक आहार

9

लड़कियों की स्वास्थ्य जाँच करके दवा वितरित करके कोरोना के प्रति किया जागरूक

वाराणसी: मिर्जामुराद (18/06/2021) आशा ट्रस्ट और लोक समिति संस्था की तरफ से चलाए जा रहे कोरोना राहत-कार्य अभियान के तहत शुक्रवार को लालपुर, भोरकलाँ मनकईया और असवारी गाँव में 65 ज़रूरतमंद किशोरियों को पौष्टिक आहार वितरित किया गई। इस दौरान लड़कियों को असवारी में स्वास्थ्य जाँच करके दवा वितरित किया गया। लोगों पर्चा बाँटकर कोरोना महामारी में बचाव और स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गयी।

महिला संगठन की संयोजिका अनीता ने कहा कि कोरोना महामारी में लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड, मास्क और पोषाहार वितरण के साथ साथ उनका स्वास्थ्य जाँच करके डॉक्टर के परामर्श से जरुरी दवा दिया जा रहा है।

लोक समिति के संयोजक नन्दलाल मास्टर ने बताया कि कोरोना महामारी को में आराजी लाइन और सेवापुरी ब्लाक में दो माह से राहत कार्य जारी है। अबतक दो हज़ार से ज्यादा किशोरी लड़कियों और महिलाओं को सेनेट्री पैड, सेनेटाइजर, शैम्पू, टूथब्रश, मन्जन, महिला पैंटी, मास्क और मेडिकेटेड साबुन के साथ ही पोषण आहार में चना, सोयाबीन, मूंगफली, गुड़ और बिस्किट, च्यवनप्राश, हॉर्लिक्स जैसी पौष्टिक सामग्री दिया जा चुका है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सोनी, नन्दलाल मास्टर, अनीता, रमेश विश्वकर्मा ग्राम प्रधान भोरकलाँ मनकईया, बच्चा पाण्डे, डॉ जयप्रकाश पाल, सुरेंद्र प्रताप सिंह ग्राम प्रधान टोडरपुर, दीपू सिंह, आशा, राजकुमारी, मनोरमा, अरविन्द आदि लोग शामिल रहे। संचालन किशोरी संयोजिका सोनी ने किया।

धन्यवाद
द्वारा
राजकुमार गुप्ता
वाराणसी

Click