अपना दल (एस) ने मनाई छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती

25
  • अपना दल (एस) ने छत्रपति शाहूजी महाराज की मनाई जयंती

  • आराजीलाईन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र ने दी श्रद्धांजलि

  • छत्रपति शाहूजी के जीवन से सीख लेने का किया आह्वान

वाराणसी। मिर्जामुराद/ सेवापुरी में अपना दल (एस) पार्टी के कार्यकताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज की 149वीं जयंती जिला पंचायत सदस्य चमेली देवी के डंगहरिया गाँव स्थित आवास पर धूमधाम से मनाई। जिसमें सेवापुरी विधानसभा में कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष डा. नरेंद्र पटेल ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल पटेल व विशिष्ट अतिथि आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने शाहू जी महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन वृततित्र पर प्रकाश डाला।

बता दें कि जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष अनिल पटेल और आराजीलाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने संयुक्त रूप से कहा कि कि 2 जुलाई को बोधिसत्व डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जयंती जन स्वाभिमान दिवस के रूप में लखनऊ में मनाई जाएगी। उसमें पहुंचने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। इसी तरह शिवपुर और रोहनिया विधानसभा सहित ज़िले के सभी विधानसभा में जयंती मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष अनिल पटेल, जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य सिया राम पटेल, राजेंद्र पटेल, बसंतलाल, राजकुमार पटेल, राजेश कुमार वर्मा, वेद प्रकाश, राम शिरोमणि पटेल, सतनारायण पटेल, चंद्र मोहन पटेल, राजकुमार वर्मा, राहुल, जितेंद्र पटेल, अजय, अनिल पटेल आदि लोग उपस्थित थे।

राजकुमार गुप्ता

Click