डीजल-पेट्रोल मूल्य वृद्धि को लेकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

12

रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बांदा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवाहन पर अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर बाँदा जिला कांग्रेस जनों ने शुक्रवार को भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के सामने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन करके डीजल एवं पेट्रोल मूल्यों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की है।

जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इस महामारी के बीच पूरे देश में पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। यह मूल्यवृद्धि निरंतर ऐसे समय में होती जा रही है जब देशवासी कोविड-19 से जूझ रहे हैं। देश के कई हिस्से में पेट्रोल की कीमत 100 रु प्रति लीटर को भी पार कर गई है। इस मूल्य वृद्धि का असर यह हुआ है सभी घरेलू उपयोगी सामान की कीमतों में बाढ़ आ गई है। पिछले 5 माह में 43 बार मूल्य वृद्धि दर्ज की गई है। यह केंद्र सरकार द्वारा की गई अत्यधिक सार्वजनिक लूट का उदाहरण है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार इस मूल्य वृद्धि पर लगाम लगाने के बजाय इसे बराबर बढ़ाती जा रही है। जो कि देशवासियों के लिए दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है। आम जन मानस कराह रहा है। देश का नौजवान बेरोजगारी से जूझ रहा है, भत्तों में कटौती व खत्म होती नौकरीयो से आसमान छूती महंगाई से देश के अधिकांश लोग संकट का सामना कर रहे हैं।
कार्यक्रम में सीमा खान महिला जिलाध्यक्ष, सैय्यद अल्तमश हुसैन प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक विभाग, आकाश दीक्षित देनप, प्रदेश महासचिव ,पवन देवी प्रदेश उपाध्यक्षेबेज, कुतेबा जमा ,कुलदीप मिश्रा, शनी पटेल जिलाध्यक्ष देनप, संतोष कुमार द्विवेदी मीडिया प्रभारी, अशरफ उल्ला,डॉ केपीसेन प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग,राघवेंद्र श्रीवास्तव प्रदेश सचिव सोशल मीडिया, सुनीलकुशवाहा,रेखा वर्मा, अल्लाह रखु, सन्तु चैरसिया, सुखदेव गाँधी, पंकज हरिओम, इरफान खान, अमलेशा अनुरागी, नेकराम विश्वकर्मा, याहया खान इत्यादि लोग शामिल रहे।

Click