प्रतापगढ़ नगर स्थित लीला पैलेस में देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह

20

प्रतापगढ़ के प्रचार विभाग द्वारा नारद जयंती सप्ताह के क्रम में आज प्रतापगढ़ नगर स्थित लीला पैलेस में देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉक्टर मुरार त्रिपाठी रहे| अध्यक्षता मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय की प्रोफेसर डॉक्टर किरण मिश्रा नेकी |अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल उपस्थित रहे |संचालन जिला प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडेय और संयोजन विनोद द्विवेदी ने किया |इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता डॉ मुरार त्रिपाठी ने कहा कि समाज के निर्माण के साथ-साथ सही दिशा देने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है| आज भारत एक शक्तिशाली ,स्वावलंबी राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहा है| ऐसे में आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में पत्रकारों की भूमिका और बड़ी हो जाती है| जब तक स्वावलंबी भारत का निर्माण नहीं होगा तब तक हम विकसित भारत की परिकल्पना को साकार नहीं कर सकते हैं |स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए पत्रकारों को समाज के और रोजगार के विभिन्न पहलुओं को उजागर करते हुए स्थान विशेष की विशेषता को समाज के समक्ष लाना होगा| आज आवश्यकता है कि राष्ट्र का प्रत्येक व्यक्ति अपनी भूमिका स्पष्ट करते हुए राष्ट्र के विकास में सहभागी बने |आत्मनिर्भर भारत ,सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है| राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्वावलंबी भारत के निर्माण के लिए एक बड़ा अभियान आरंभ किया है| जिसमें सम्मानित पत्रकार बंधुओं के विशेष सहयोग की आवश्यकता है |जब तक हम सभी स्थान विशेष पर ही उद्योगों को, कृषि को या अन्य साधनों को विकसित करने की दिशा में अग्रसर नहीं होंगे तब तक सभी के लिए रोजगार और समृद्धि की परिकल्पना साकार नहीं होगी| आवश्यकता है स्थान- स्थान की विशेषताओं को दृष्टिगत रखते हुए ऐसी योजनाएं बनाई जाए, जिससे लोगों को न केवल स्थान विशेष पर रोजगार मिल सके बल्कि स्थान विशेष के उत्पाद के लिए बाजार भी विकसित हो सके| इसलिए नारद जयंती के अवसर पर आज हम सभी इस दिशा में संकल्प लें| नारद जी ने अपने जीवन में समाज की बड़ी से बड़ी घटनाओं को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है |सूचना प्रसारण की सबसे पहली जिम्मेदारी का निर्वहन नारद जी ने किया |देवर्षि नारद जयंती के सप्ताह के क्रम में आयोजित जयंती के अवसर पर हम सभी ने भगवान की स्तुति की है |इस क्रम में हम सभी यशस्वी ,सशक्त ,आत्मनिर्भर, स्वावलंबी भारत के निर्माण का संकल्प लें| अध्यक्षता करते हुए डॉ किरण मिश्रा ने कहा कि आज आवश्यकता अपने संस्कारों को जगाए रखने की है |हमारे संस्कार जीवित रहेंगे तो आने वाली पीढ़ी को इस बात का ज्ञान रहेगा कि भारत के निर्माण में क्या आवश्यक है और क्या आवश्यक नहीं है |उन्हें सही शिक्षा और सही ज्ञान देने का सही समय है| अति विशिष्ट अतिथि रमाशंकर शुक्ल ने कहा कि पत्रकारों ने सदैव समाज को जागृत करने का कार्य किया है| नारद जयंती के अवसर पर सभी पत्रकार बंधु इस बात का संकल्प लें कि हम राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे |आरंभ में कार्यक्रम के संयोजक विनोद कुमार द्विवेदी ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा कि देवर्षि नारद स्थान -स्थान पर भ्रमण करते हुए सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने के साथ अपने समर्पण के आधार पर देवताओं और राक्षसों सभी में भक्ति भावना का संचार करने का प्रयास किया| इस अवसर पर शैलेंद्र मिश्र ,रमेश त्रिपाठी, संतोष भगवान,विनय पाठक ,शिवेश, संतोष, विशाल रावत के साथ-साथ उपस्थित समस्त पत्रकार बंधुओं को अंगवस्त्रम और श्रीमद भगवत गीता की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम के आरंभ में अतिथियों द्वारा देवर्षि नारद के चित्र पर माल्यार्पण व पूजन किया गया तथा नारद स्तुति हुई |कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रचार प्रमुख प्रभा शंकर पांडेय ने किया |इस अवसर पर जिला कार्यवाह डॉक्टर सौरभ पांडेय, सहसंयोजक शिव शंकर सिंह, रमेश पटेल ,रघुवीर प्रसाद उपाध्याय ,अजय मिश्र, डॉ सुधांशु उपाध्याय, राजनारायण सिंह,राजन तिवारी, दिनेश अग्रहरि,जिला मार्ग प्रमुख शीतांशु ओझा ,अशोक शर्मा, अजय पांडेय,विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष संजय तिवारी, विनय सिंह, रामानंद ,सुरेंद्र प्रसाद रुद्र, राजेश मिश्र, डॉ संजीत, विजय कुमार, विनोद , धर्मेंद्र सिंह,रमेश मिश्र, अजय सिंह राजू, विनीत कुमार मिश्रा, शुभम आदि उपस्थित रहे|

प्रभाशंकर पाण्डेय
जिला प्रचार प्रमुख
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
प्रतापगढ़
9452502613

Click