भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया

43

इचौली(हमीरपुर)

मौदहा विकासखंड के ग्राम नायकपुरवा मेन बाजार शंकर जी के मंदिर में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन श्री कृष्ण बाल लीलाओं का वर्णन किया गया। कथा व्यास आनन्द भूषण महाराज जी ने कथा का सारांश कर जीवन को जीने की कला भी समझाई। कई उपदेशात्मक वृतांत सुनाकर भक्तों को निहाल किया उन्होंने बताया कि जीवन कई योनियों के बाद मिलता है। इसे कैसे जीना चाहिए, यह भी समझाया। सुदामा चरित्र को विस्तार से सुनाया। कृष्ण और सुदामा की निश्छल मित्रता का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे बिना याचना के कृष्णा ने गरीब सुदामा का उद्धार किया। मित्रता निभाते हुए सुदामा की स्थिति को सुधारा। गौ वध का विरोध और गौ सेवा करने पर भी देवाचार्य ने जोर दिया। न्यूजीलैंड का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भारतीय गाय की ब्रीड तैयार करने पर बल दिया जा रहा है। होगा।इस मौके पर कथा आयोजक भगवानदास गुप्ता कांग्रेस के प्रदेश सचिव हरदीपक निषाद,समाज सेवी विपिन पांडे,श्यामबाबू गुप्ता पूर्व सेना कैप्टन, अनूप गुप्ता आदि

 

Click